ब्रेकिंग न्यूज़

गुड टच बैड टच कार्यशाला का आयोजन।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।दूजोद।दिनांक 17 फरवरी 2023 को पंचायत समिति धोद की ग्राम पंचायत दूजोद के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दूजोद में महिला अधिकारिता विभाग के तत्वाधान में गुड टच बैड टच कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मास्टर ट्रेनर ताराचंद ने उपस्थित छात्राओं को गुड टच बैड टच के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा अनेक व्यावहारिक उदाहरण देते हुए इस संबंध में एहतियात बरतने हेतु बालिकाओं को प्रेरित किया महिला अधिकारिता विभाग से पर्यवेक्षक राजबाला ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य समाज में प्रचलित विभिन्न लैंगिक हिंसाओ के प्रति बालिकाओं को जागरुक करना है तथा साथ ही बालिकाओं को इन घटनाओं के प्रति बात खुलकर व्यक्त करने हेतु प्रेरित करना है इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं दीपिका शर्मा पूनम गुड्डा माया शर्मा सुशीला शर्मा एवं अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रही ।

No comments