वैवाहिक वर्षगांठ पे अनोखी पहल* मां सावित्री फाउंडेशन द्वारा सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए गए।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज। सीकर।मां सावित्री फाउंडेशन द्वारा मदन लाल बियानी बालिका आदर्श विद्या मंदिर, ऋषिकुल मार्ग, सीकर में सुबह 9 बजे स्कूल बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक वितरित की गई । यह जानकारी देते हुए फाऊंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी सीए राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे डाकघर अधीक्षक श्री आलोक कुमार, जिला संघ चालक चितरंजन सिंह राठौड़, सहायक डाकपाल श् विकास सोनी, फाऊंडेशन चेयरमैन प्रो डी पी अग्रवाल एवम प्रधानाचार्य राकेश पारीक उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का शुभारभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने सरस्वती वंदना का गायन किया। मुख्य अतिथि आलोक कुमार ने इस अवसर पर सुकन्या समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी सभी को दी और आग्रह किया की अधिक से अधिक बालिकाओं के खाते खुलवाए। मैनेजिंग ट्रस्टी ने बताया कि ट्रस्टी अंजू जी अग्रवाल की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर फाऊंडेशन द्वारा बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि खातों में पहली किस्त जमा करवा कर पासबुक वितरित की गई तथा बच्चों को टॉफीया वितरित की गई । इस अवसर पर विद्यालय मे पोधा रोपण भी किया गया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप मे पौधे दिए गए। प्रधानाचार्य श्री राकेश पारीक ने सभी अतिथियों एवम आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ट्रस्टी अंजू अग्रवाल, विद्यालय के शिक्षक एवम विद्यार्थी बडी संख्या में उपस्थिति रहे।




No comments