गंगापुर में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का शोभायात्रा के साथ शुभारंभ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।गंगापुर।दिनेश लक्षकार नगर में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा को लेकर शुक्रवार को चारभुजा मंदिर से बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा शुरू हुई जो मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल बलदेव कॉटन फैक्ट्री पहुंची। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में कई भक्त नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।आयोजनकर्ता जगदीश चन्द्र मंत्री ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक रामस्नेही संप्रदाय के संत दिग्विजय महाराज के श्रीमुख से संगीतमय नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में जगदीश झवर, संदीप बाल्दी, पवन लोहिया, लादू लाल जागेटिया, जतन देवी सोमानी, रामसहाय मुंदड़ा सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी मौजूद थे।
No comments