ब्रेकिंग न्यूज़

सिलिकोसिस एवं टीवी स्क्रीनिंग कैंप का हुआ आयोजन।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।राजगढ़ (अलवर)।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से कस्बे के औद्योगिक एसोसिएशन भवन में सिलिकोसिस एवं टीवी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें खनन वर्करों की सिलिकोसिस की पहचान,उपचार, नियंत्रण,उन्मूलन एवं पुनर्वास के लिए शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें डॉ सत्यप्रकाश मीणा एवं ब्लाक वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार शर्मा ने सिलिकोसिस और टीवी की स्क्रीनिंग की गई।साथ ही सभी को बचाव और नियंत्रण से संबंधित जानकारी दी गई। संभावित सिलिकोसिस और टीबी रोगियों की पहचान कर जाँच ओर रजिस्ट्रेशन के लिये रैफर किया गया। शिविर में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कपिल भारद्वाज,खनन विभाग के कीर्ति यादव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से मनीष जैमन,रवि कुमार एवं राजगढ़ औधोगिक एसोसिएशन से सुधांशु मिश्रा विनोद यादव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments