ब्रेकिंग न्यूज़

ग्रामीणों ने रास्ता खुललाने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।



उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।राजगढ़ (अलवर)।राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के बाघोला बांध में काश्तकारों के आने जाने के लिए रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर पार्षद रूप नारायण मीणा के नेतृत्व में करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम ओमप्रकाश मीणा को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपकर पटवार हल्का राजगढ़ ए में आराजी खसरा नंबर 3706,3707,3708,3709 में रास्ता खुलवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि काश्तकारों के खेत बाघोला बांध पटवार हल्का ए में पड़ते है। फसल की बुवाई व कटाई कार्य के लिए ट्रेक्टर-ट्राली व अन्य वाहन ले जाने के लिए रास्ता नही है। जिस कारण कई बार खेत खाली रह जाते है जिससे काश्तकार अपनी आजीविका कमाने से वंचित रह जाते है। ज्ञापन में बताया कि रास्ता खोलो अभियान के तहत रास्ता खुलवाने की मांग रखी। इस मौके पर पार्षद रूप नारायण मीणा,गिल्याराम, देवकरण,कालूराम, लक्ष्मण राम,भोलाराम, चंद्रप्रकाश,मनोज, हरिराम,मुकेश कुमार, छोटेलाल व रामचरण सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments