कविता जाखड़ को बनाया गया राजस्थान जाट महासभा का प्रदेश सचिव।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।सीकर।सीकर निवासी कविता जाखड़ पुत्री सुभाष जाखड़ को राजस्थान जाट महासभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। संस्था के अध्यक्ष राजाराम मील ने कहा की उनकी नियुक्ति से समाज में समरसता और भाई-चारे की भावना से संगठन की
गतिविधियां तेज होगी और सामाजिक कुरीतियों को हटाने और सौहार्द्ध पूर्ण वातावरण बनाने में आप सफल होगे। दीनदयाल जाखड़ ने कहा की समाज के लिए गर्व का विषय है की ऐसी बच्ची अपने हौसले से लड़कियों को आगे ला रही है। कविता जाखड़ वर्तमान में एमके डिफेंस एकेडमी की डायरेक्टर है। लड़कियों को सेना में जाने के लिए तैयार कर रही है । उनके मनोनयन पे एमके मेमोरियल स्कूल के चेयरमैन महावीर प्रसाद ढाका डायरेक्टर इंजिनियर मनीष ढाका संजय शर्मा नेहा वर्मा आशा शर्मा साधना सेठी शारदा चौधरी और भी अनेक गणमान्य लोग और संगठनों द्वारा बधाई दी गई।




No comments