राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में समस्त स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी (अलवर)। मंगलवार 14 फरवरी 2023 को राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय अलवर मे कॉलेज उच्च शिक्षा में संयुक्त निदेशक के पद पर आरएएस अधिकारी को लगाने के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया।
कोमर्स महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ ने काली पट्टी बांधकर राज्य सरकार के इस नियम के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया और आदेश को गलत बताया एवं इस आदेश को तुरंत प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है।
प्रोफेसर राजेंद्र मीना ने बताया कि राज्य सरकार के इस तरह के आदेश कॉलेज शिक्षक की गरिमा और सम्मान के खिलाफ है तथा इस आदेश में यूजीसी रेगुलेशन के नियमों की अवहेलना भी की गई है।
इस तरह की नियुक्ति राज्य सेवा के नियमों और नैसर्गिक न्याय की भावना के विपरीत है। राज्य सरकार को इस तरह के गलत आदेशों को तुरंत प्रभाव जल्द से जल्द वापस लेना चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय से प्रो. हरगोविंद खरेरा, डॉ. अंजली नागर, प्रो. भगवान सहाय मीना, प्रो. भागीरथ मीना, प्रो. श्वेता भारद्वाज, हीरालाल यादव, सीमा मीना, निशांत शर्मा, आनंद गोयल, रवि एवं सभी स्टाफ गण मौजूद रहे।
मिडिया को यह सारी जानकारी स्थानीय महाविद्यालय के प्रोफेसर भागीरथ मीना के द्वारा दी गई है।




No comments