अमर शहीदों के बलिदान को देश हमेशा हमेशा याद रखेगा पत्रकार संघ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।"इश्क जिसको मिट्टी से वो मरने से ना डरा करते" इन उद्गारों के साथ वर्ष 2019 में पुलवामा अटैक में शहीद हुए 40 वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गईं।
खैरथल पत्रकार संघ ने बलिदान दिवस पर 'आज की शाम शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष हीरालाल भूरानी ने शहीदो की गाथा का व्याख्यान किया। संघ के मीडिया प्रभारी एव सोशल मीडिया ब्लागर प्रमोद केवलानी ने मार्मिक काव्य पाठ कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।




No comments