भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा रविवार को
कठूमर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति राजस्थान में दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया था| इस परीक्षा में अलवर जिले की 11 तहसीलों से 152 स्कूलों के कक्षा 5 से कक्षा 12 स्तर के 14941 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे| अलवर जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर कक्षा 5 से कक्षा 12 तक प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्राविण्य विद्यार्थियों को दिनांक 19 फरवरी 2023 रविवार को प्रातः 10 बजे गायत्री शक्तिपीठ अलवर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पूनम गोयल द्वारा पुरष्कृत किया जायेगा|
बच्चों को प्रवीणता प्रमाण पत्र के साथ नगद राशि प्रोत्साहन स्वरूप पुरष्कार में दी जाती है| कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र छात्राओं, अभिभावकों, अध्यापकों एवं अतिथियों के लिए नास्ता और भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी गायत्री परिवार की ओर रहेगी|
इस अवसर पर उन विद्यालयों के प्रधानाचार्या और अध्यापकों को भी सम्मानित किया जाता है जो इस परीक्षा में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सम्मिलित कराते हैं| मिडिया को यह सारी जानकारी कठूमर से अशोक कुमार जैन के द्वारा दी गई है।
No comments