अन्नदाताओं के महाकुंभ सीकर , दांतारामगढ़ व खंडेला तहसील क्षेत्र का गांवों में संदेश यात्रा।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।सीकर , श्री प्रताप फाउंडेशन द्वारा तारीख 26 फरवरी को आयोजित होने वाले किसान। सम्मेलन का संदेश जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभन्न गांवों में निकली जा रही संदेश यात्रा आज सीकर , दांतारामगढ़ और खंडेला तहसील के बेरी ,तारपुरा , पिपराली , दुर्गापुरा , श्यामपुरा , मलकेड़ा , बाजोर , त्रिलोपुरा, रानोली , पलसाना , भगतपुरा , अभयपुरा , राजपुरा , हात्याज़ ,श्यामगढ़ और गुरारा आदि गांवों में गई ।
श्री प्रताप फाउंडेशन के प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह सांवलोदा ने बताया की इस यात्रा में महेश्वर सिंह दीपपुरा , रूप सिंह सरपंच पलसाना , ओंकार सिंह करड़ , छात्र नेता नवरंग सिंह चिराना , हिम्मत सिंह बेरी , महेंद्र सिंह नाथावतपुरा , सुरेंद्र सिंह तंवरा , रघुवीर सिंह पिपराली , भवानी सिंह सामी और विष्णु सिंह गनोड़ा शामिल रहे । इस संदेश यात्रा का ग्रामीण जनों ने गरम जोशी से स्वागत किया और श्री प्रताप फाउंडेशन की इस ऐतिहासिक और अनूठी पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की ओर इस सम्मेलन में सम्मलित होने का पूरा भरोसा दिया।




No comments