खाटूधाम के लिये रवाना हुई निशान पदयात्रा।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज। सीकर। श्री बालाजी झुंझार जी शहीद श्री अमरचंद धाम धोद रोड सीकर से खाटूधाम के लिए निशान व पैदल यात्रियों का दल रवाना हुआ जिसमे धाम के सदस्य रामावतार कलावटिया ने बताया की धाम के महंत अनिल पारीक के सानिध्य में दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत फूलों की होली महिलाओं द्वारा मंगल गीत ,फागोत्सव व निशान पूजन कीर्तन के बाद आज प्रातः निशान यात्रियों का दल अपनी मनोकामना लेकर श्री बालाजी झुंझार शहीद श्री अमरचंद धाम धोद रोड़ सीकर से खाटूधाम के लिए रवाना हुवा जिसमे देश भर से आए सेकड़ो भक्तो ने भाग लिया जिसमे मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यश्च अनिता शर्मा,रोहन अग्रवाल,आलोक कौशिक, राजकुमार पारीक ,सांवरमल कुमावत, रामस्वरूप कुमावत ,रघुनाथ गोदारा, दीपक सेन, नितिन शर्मा,अशोक पारीक मनीष पुजारी ,नितिन पुजारी, बनवारी शर्मा आदि भक्तजन उपस्थित है।




No comments