सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार पिता-बेटा घायल एक कि मौत।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।बहरोड़।बहरोड़ के कुंड सड़क मार्ग पर बीघाना ग्राम गेट के पास स्कूटी को दूसरे वाहन ने टक्कर मारने से स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें तीनों को कस्बे के कैलाश पार्क अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई जबकि पिता व बेटा का आईसीयू में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव गंडाला निवासी 40 वर्षीय महेश गोयल अपने बेटे लक्षित 12 वर्ष के साथ गांव के मनोज सैन 42 वर्षीय के साथ गांव बीघाना में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही स्कूटी लेकर कुंड रोड पर पहुंचे उसी दौरान बहरोड़ की तरफ से आ रहे दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। जिन्हें कैलाश पार्क अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान मनोज सैन की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतक मनोज सैन अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। व बहरोड में राजकीय महात्मा गांधी स्कूल स्टेडियम के सामने हेयर ड्रेसर की दुकान संचालित कर रखा था। उसके पिता मनोहर सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है। मृतक के एक बहन एक बेटा और एक बेटी है मृतक की मां और पत्नी ग्रहणी है।फोटो- मृतक की फोटो घायल के उपचार के दौरान




No comments