उज्ज्वल भविष्य के लिए खेल प्रतिभाओं को निखारना आवश्यक -- पंकज शाह।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर । वर्द्धमान ग्रुप के तत्वावधान में वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित वर्द्धमान इंटरनेशनल स्कूल (वर्द्धमान रूट्स) के वार्षिक खेलोत्सव के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ भव्य समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 09ः30 बजे मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी एवम उद्योगपति पंकज शाह (मैनेजिंग डायरेकटर पी जी फाॅइल्स लि) एवं उनकी धर्मपत्नी सुश्राविका मंजू शाह, वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डाॅ. नरेन्द्र पारख, शैक्षणिक निदेशक डाॅ. आर.सी.लोढ़ा द्वारा मां सरस्वती एवं महावीर स्वामी की आराधना के साथ एवं मशाल प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि शाह ने नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं की विलक्षणता तथा खेल प्रतिभा को नायाब तरीके से तराशने के लिए प्रबंधन को बधाई प्रेषित की विद्यालय प्राचार्य श्वेता नाहर ने बताया कि प्ले, नर्सरी, एल केजी, एच केजी के नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए विभिन्न रेस प्रतियोगिताओ हर्डल रेस, बैग रेस, बैलून रेस, चेयर रेस, बिस्कुट रेस, बकेट रेस, फ्रोग रेस, लेमन एण्ड स्पून रेस, बुक बैलेंस रेस, रिले रेस एवं योगासन मे प्रतिभागियो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा साथ ही कई आकर्षक एवम मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किए । विजेताओं को पदक एवम प्रमाण पत्र वितरित किए गए
कार्यक्रम में वर्द्धमान शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष प्रकाशचंद गदिया, कोषाध्यक्ष रमेशचन्द मेड़तवाल, रवीन्द्र लोढ़ा, रमेश यादव, महाविद्यालय अकादमिक प्रभारी डाॅ. नीलम लोढ़ा, वीना नाहर, शिक्षक गण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्प्रीहा नाहर ने किया ।




No comments