ब्रह्मा सावित्री वैद विधापीठ का वार्षिकोत्सव महाराज गोविन्ददेव गिरी के आतिथ्य में हुआ सम्पन्न गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के शिष्टमंडल ने दी संस्था की जानकारी।
ब्रह्मा सावित्री वैद विधापीठ में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव एवं वार्षिकोत्सव परम् पूज्य संत महाराज गोविन्ददेव गिरी जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसमें विभिन्न प्रदेशों के संस्थान से जुड़े लोगों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही । इस अवसर पर गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुन्दर मंत्री, कुचामन इकाई के अध्यक्ष श्याम सुन्दर सैनी, मुम्बई के सुरेश झंवर, रमेश कुमार काबरा ने महाराज श्री का शाल दुपट्टे से अभिनन्दन किया तथा संस्था की जानकारी का फ़ोल्डर भेंट कर संस्था के कार्यों की जानकारी दी । महाराज गोविन्ददेव गिरी ने संस्था के कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हुए बताया कि वे इस संस्था के बारे में स्थापना काल से परिचित हैं । संस्था के अध्यक्ष एवं आनन्द राठी सिक्योरिटीज़ के चेयरमैन आनन्द राठी ने स्वागत उद्दबोधन, उधोगपति एवं समाजसेवी रामावतार जाजू ने संस्था के कार्यों की जानकारी, संस्था के सचिव सीए संदीप झंवर ने धन्यवाद ज्ञापित किया ट्रस्टी अशोक कालानी, रामरतन भूतड़ा, अरूण अग्रवाल के साथ साथ अनैक लोगों ने महाराज का अभिनन्दन किया । तीनों दिन महामृत्यूंजय भगवान के मंदिर में तीनों दिन रूद्र हवन , अभिषेक एवं पूजा के कार्यक्रम आचार्य रामकरण शर्मा, बृजबिहारी पाण्डे, अमूल कूलकर्णी,स्वामी मठपती ने करवाये । वैद विधापीठ के विधार्थीयों ने मधुर आवाज़ में संस्कृत में श्लोकों का वाचन कर सभी को भाव विभोर कर दिया ।




No comments