सुरक्षा सखी कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को किया जागरूक।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज। बहरोड।पंचायत समिति सभागार में रविवार को महिलाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुरक्षा सखी कार्यक्रम राजस्थान पुलिस और राजस्थान सरकार की पहल पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में थानाधिकारी वीरेन्द्र पाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा सखी महिलाओं एवं पुलिस के बीच एक सेतु का काम करती हैं। महिलाओं एवं बच्चियां अपनी समस्या या किसी भी प्रकार की परेशानी सुरक्षा सखी को बता सकती हैं। सुरक्षा सखी पुलिस मीटिंग में आकर ऐसे मुद्दों पर चर्चा करेंगी। इस प्रशिक्षण में महिलाओं के साथ सुरक्षा वाणी नाम का नंबर साझा किया गया। जिस नंबर पर फोन करके महिला और बच्चों संबंधित कानून की जानकारियां, सुरक्षा संबंधित मुद्दों की जानकारियां, अपनी समझ बढ़ाने का मौका, यह सब मिल सकता है। यह नंबर सुरक्षा वाणी के नाम से सुरक्षा सखियों और समुदाय के अन्य महिलाओं और लड़कियों के लिए बनाया गया है। यहां महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी, असुविधा एवं समस्याओं के लिए पुलिस की मदद लेने के साथ अपनी जानकारी सुरक्षा सखी के माध्यम से कानून तक पहुंचाने और मदद लेने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में बताया कि राजस्थान पुलिस चाहती है की इस प्रशिक्षण द्वारा सभी महिलाएं लाभ उठाएं। वह सशक्त हो, अपने गली मोहल्ले और परिवार की लड़कियों एवं महिलाओं की आवाज पुलिस तक ला सकें। खासकर ऐसे समुदायों की महिलाएं व लड़कियां जो पुलिस तक पहुंचने में कतराते हैं या डरते है।




No comments