ब्रेकिंग न्यूज़

सिन्धी सेंट्रल पंचायत सोसायटीकी बैठक हुई सम्पन्नबैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर 
सिन्धी सेंट्रल पंचायत सोसायटी द्वारा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संस्था के संरक्षक राम भारती तथा अध्यक्ष आसनदास वासवानी के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया जिसमे संस्था के सभी सम्मानित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एक दूसरे से परिचय प्राप्त करते हुए सिंधी समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की इन मुद्दों में सामाजिक शैक्षिक मुद्दे प्रमुख रहे सभी सदस्यों ने समाज हित में समर्पित रहते हुए इन मुद्दों के समाधान में अपना हर तरह से सहयोग देने का संकल्प दोहराया।तथा समाज हित में हरदम उपस्थित रहने का संकल्प लिया।
इस सभा में संस्था के निम्न सदस्य उपस्थित रहे नरेश रामचंदानी जैकी तिलोकानी, खुशाल रामचंदनी, सन्नी बाबानी, मुकेश खत्री, भगवानदास भोजवानी, महेश पारवानी तथा पुरषोत्तम सेवानी सभा के अंत में संस्था के संरक्षक राम भारती तथा अध्यक्ष आसन दास वासवानी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया तथा सभी सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अगला कार्यक्रम शीघ्र आयोजित करने का संकल्प दोहराया

No comments