कठूमर में राजीव गांधी युवा वॉलिंटियर की कार्यशाला का हुआ आयोजन।
अलवर के कठूमर मे आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के ब्लॉक कठूमर में राजीव गाँधी युवा वालंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने एवं प्रचार प्रसार करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रत्येक गाँव से 5-5 लोगों का चयन हुआ।
जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर अत्यधिक प्रचारित करने के लिए व हर घर पर सरकार की योजनाओ का लाभ पहुचाने के लिए इनका चयन किया गया।
इनके चयन के बाद एक दिन प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गूर्जर रहे। अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य पीकू जयप्रकाश दीक्षित ने की वही एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विभाग से ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी व अलवर जिले से मास्टर ट्रेनर रिछपाल मीणा ने सभी युवा वॉलिंटियर को राजस्थान सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को प्रचारित प्रसारित करने के लिए दिशा निर्देश दिए एवं अत्यधिक चिरंजीवी योजना पालनहार योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया।




No comments