ब्रेकिंग न्यूज़

90वाँ कन्यादान कार्यक्रम आज आयोजित होगा।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर ।श्रीमद् भागवत प्रभात फेरी परिवार द्वारा पिछले 15 वर्षों से जारी कन्यादान कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार को प्रातः 7.00पर स्थानीय रघुनाथ के मंदिर पर 90वाँ कन्यादान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके तहत 113 वीं कन्या का कन्यादान किया जाएगा प्रभात फेरी संयोजक संजय घीया ने बताया कि प्रभात फेरी परिवार द्वारा चयनित परिवार की विवाह योग्य कन्या का कन्यादान बड़े ही धूमधाम से किया जाता है परिवार द्वारा कन्या को सोने, चांदी के आभूषण पलंग गद्दे तकिए स्टील की अलमारी व अन्य घरेलू तथा जरूरतमंद सामान उपहार स्वरूप दिया जाता है परिवार ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं को इस पुनीत कार्य में आने का अनुरोध भी किया है

No comments