कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर रुक्क्षमणी कुमारी का बढ़ा कद एआईसीसी की सदस्य बनी रुक्क्ष्मणी कुमारी।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं ।ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रुक्क्ष्मणी कुमारी के अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी का सदस्य बनने से पार्टी में उनका कद बढ़ गया है यह पहला मौका है जब चौमूं विधानसभा से किसी कार्यकर्ता को एआईसीसी सदस्य बनाया गया है। एआईसीसी सदस्य बनने ख़बर मिलने के बाद से ही रुक्क्षमणी कुमारी को लगातार समर्थकों की शुभकामनाएं मिल रही है। साथ ही समर्थक शुभकामनाएं देने के लिए महिला नेत्री से मिल रहें हैं। रुक्क्ष्मणी कुमारी ने बताया कि यह उनके और विधानसभा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आगे बताया कि इस खास जिम्मेदारी के लिए वो तैयार हैं साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन और पार्टी की मजबूती के लिए वे लगातार हर सम्भव प्रयास करेगी जिससे कि पार्टी को मजबूती मिल सके। साथ ही एआईसीसी की सदस्य बनने पर उन्होंने कॉंग्रेस के सभी शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।




No comments