ब्रेकिंग न्यूज़

नारायणी माता के मंदिर के पास मैदान पर किसान महासभा का हुआ आयोजन

 उमेश कुमार मोदी सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर) । पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने हेतु , किसान क्रेडिट कार्ड की राशि माफ कराने व डीपीआर में संशोधन कराते हुए थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के बड़े बांधों को इसमें शामिल करवाने की मांग को लेकर सोमवार को सुबह 11 बजे नारायणी माता मंदिर के पास किसान महासभा का आयोजन किया गया । 
इस अवसर पर किसान नेता अलकेश मंडावत ने किसान महासभा में मुख्य अतिथि रामनिवास मीना प्रदेशाध्यक्ष पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति एवं भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति राजस्थान का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया व राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपते हुए थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के बड़े बांधों को डीपीआर में संसोधन करवाते हुए शामिल करवाने की मांग की । 
मुख्य अतिथि रामनिवास मीना प्रदेशाध्यक्ष पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि ईआरसीपी योजना के आने से ही पूर्वी राजस्थान में खुशहाली संभव है । उन्होंने किसान महासभा में शामिल थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्दी ही डीपीआर में थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के बड़े बांधों को भी शामिल करवाया जाएगा ।
 इस अवसर पर पावटा सरपंच सुभाष गुर्जर, किसान नेता अलकेश मंडावत , लेखराज जोरवाल, राजू गुर्जर,सुमेर गुर्जर, युवा किसान नेता रविन्द्र मीना सहित आसपास के गांवों के किसानों,युवाओं ने भाग लिया ।
 इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी किसानों के हक की मांग की गई ।मिडिया को यह सारी जानकारी गोलाकाबास से रितिक शर्मा के द्वारा दी गई है।

No comments