अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस आज: फिर उठी मायड़ भाषा को मान्यता देने की मांग, कलक्ट्रेट पर धरना।
सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर मंगलवार को एक बार फिर राजस्थानी भाषा को मान्यता देने की मांग मुखर हो उठी। मोट्यार परिषद के बैनर तले मायड़ भाषा को मान्यता देने की मांग को लेकर धरना दिया गया। इस दौरान धरने पर बैठें परिषद के पदाधिकारियों व लोगों ने मायड़ भाषा को मान्यता देने की मांग को लेकर लिखित तख्तियां हाथों में लेकर प्रदर्शन किया। उसके बाद ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें लम्बे समय से मायड़ भाषा को लेकर चल रही मांग को मान्यता देने की मांग की गई।




No comments