ब्रेकिंग न्यूज़

बलात्कार के दो आरोपी गिरफ्तार।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज ।चंदवाजी।चंदवाजी थाना पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी उदय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 फरवरी को थाना क्षेत्र निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया कि वह घर पर अकेली थी तब घर पर सायर मीणा आकर मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया तथा साथ 8 दिन पहले मांगीलाल मीणा ने भी जबरदस्ती बलात्कार कर गंदी फोटो खींच ली तथा फोटो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी। मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मामले में 35 वर्षीय पीलवा ग्राम निवासी सागरमल मीणा पुत्र रामकरण मीणा व 22 वर्षीय बिशनगढ़ निवासी मांगीलाल मीणा पुत्र गोवर्धन मीणा को गिरफ्तार किया गया।


No comments