घने कोहरे के कारण हाइवे पर ट्रोला पलटा।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।बहरोड।नेशनल हाइवे के सोतानाला फ्लाईओवर के पास जयपुर रोड पर बुधवार को सुबह घने कोहरे के कारण दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे ट्रोला आगे चल रहे वाहन का बचाव करने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रोले चालक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह खनन खाली करके वापस दिल्ली से जयपुर की ओर लौट रहा था। सुबह घने कोहरे के कारण आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगा लिए जिसके कारण उसको बचाने के प्रयास में टोला अनियंत्रित होकर पलट गया। इन दिनों लगभग सर्दी समाप्त हो चुकी है। लेकिन फिर भी इस हफ्ते में दो बार सुबह घने कोहरे के कारण हाइवे पर दुर्घटना बढ़ रही है। एक हफ्ते पहले गूँती फ्लाईओवर के पास आधा दर्जन वाहन दुर्घटना के शिकार हो गए थे।




No comments