ब्रेकिंग न्यूज़

ऋषि कुमार यादव बने परिवाद समिति के अध्यक्ष।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज। बहरोड़।राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के प्रांतीय चुनाव जयपुर में ओम प्रकाश शर्मा चुनाव पर्यवेक्षक के नेतृत्व में संपन्न करवाए गए। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, सभा अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष परिवाद समिति के तीन पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। जिसमें प्रदेश संरक्षक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष शेरसिंह चौहान,सभा अध्यक्ष भंवरा राम जाखड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष परिवाद समिति ऋषि कुमार यादव निर्वाचित हुए। निर्वाचन में समस्त प्रदेश के जिला अध्यक्ष एवं उनके साथ संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने भाग लिया।

No comments