अलवर सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीना के मार्गदर्शन मे सर्वसमाज के विधार्थियो के नि:शुल्क कोचिंग व्यवस्था सोमवार व बुधवार से शुरू हो रहे है नये बैच - विजय सर।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।अलवर जिला मुख्यालय पर मालवीय नगर मे पिछ्ले कई माह से अलवर सरस डेयरी के पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीना द्वारा सर्वसमाज के विधार्थियो के हित को ध्यान मे रखते हुए नि:शुल्क कम्पीटीशन कोचिंग संस्थान पाठशाला क्लासेज नाम से चलवा रखी है।इस कोचिंग संस्थान के विजय सर के द्वारा मिडिया को बताया गया कि पाठशाला क्लासेज मे नये बैच सोमवार व बुधवार से शुरू किए जा रहे है इच्छुक विधार्थी नये बैच मे आ सकते है जिनका समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।इस पाठशाला कोचिंग संस्थान मे अच्छी फेकल्टी द्वारा अध्ययन कराया जाता है यह कोचिंग संस्थान पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीना के द्वारा सर्वसमाज के विधार्थियो के लिए नि:शुल्क (सभी विषयो के नोट्स और बैग के अलावा) संचालित है जो अलवर के मालवीय नगर मे संचालित है।मिडिया को यह सारी जानकारी कोचिंग संस्थान के विजय सर के द्वारा दी गई है।




No comments