चौमूं कैमिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई आयोजित बैठक में नए सदस्य जोड़ने, होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने एवं जागरूकता कार्यक्रम के लिए कार्यशाला का आयोजन करने के लिए गए प्रस्ताव।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं।चौमूं कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश बारी की अध्यक्षता में एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कैमिस्ट एसोसिएशन में नए सदस्य जोड़ने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष बारी ने कहा कि कोविड से पूर्व एवं बाद में जो नए मेडिकल स्टोर खुले हैं । उन सब को संगठन के सदस्यों के रूप में जोड़ा जाए । साथ ही बैठक में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने, संगठन द्वारा केमिस्ट जागरूकता कार्यक्रम एवं नए नियम व दवा कानूनों की जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन करने संबंधी प्रस्ताव लिए गए। इस मौके पर उपाध्यक्ष देवकीनंदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष कैलाश गौरा, संदीप शर्मा, सचिव अभिषेक पालीवाल, कोषाध्यक्ष विपिन खुटेटा, महामंत्री संजीव अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुरेश तॅंवर, कोषाध्यक्ष जेआरसीए विनोद शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शंकर लाल सैनी, राजेश बालानी, अरुण शर्मा सहित




No comments