ब्रेकिंग न्यूज़

कार्यकर्ताओं को संगठित भाव से कार्य करना है : भाजपा जिला मंत्री।


Umesh Kumar Modi। city express news।बहरोड़।बानसूर विधानसभा के हरसौरा मंडल में मंडल प्रभारी डॉ नीलम यादव ने मंडल अध्यक्ष हनुमान सिंह की अध्यक्षता में बैठक ली।बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।डॉ यादव ने संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा संगठन की मज़बूती के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुटता के साथ संगठित भाव से काम करना है।संगठन मज़बूती के साथ पार्टी के हर अभियान पर पार्टी पदाधिकारियों को आगामी अभियानों पर चर्चा करते हुए जन जन तक पहुँचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उन्नति और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।आज हम सबका लक्ष्य राजस्थान में 2023 के चुनावों में कांग्रेस के कुशासन व भ्रष्टाचार को ख़त्म कर कमल के फूल को विजयी बनाना है।

No comments