ब्रेकिंग न्यूज़

वर्द्धमान ग्रुप के तत्वावधान में निःशुल्क कॅरियर गाइडेंस व मोटिवेशन सेमिनार का आयोजन 01अप्रैल को।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर।वर्द्धमान शिक्षण समिति की ओर से कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले ब्यावर के सभी छात्र-छात्राओं के लिए सही स्ट्रीम चयन के लिए , शहर के विभिन्न विषय विशेषज्ञो से सीधा संवाद कर मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु निःशुल्क कॅरियर गाइडेंस व मोटिवेशन सेमिनार का आयोजन 01 अप्रैल 2023 शनिवार को प्रातः 11 बजे से श्री वर्द्धमान पी जी गर्ल्स काॅलेज के सभागार में किया जा रहा है। श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डाॅ. नरेन्द्र पारख ने बताया कि आज की विद्यार्थी पीढ़ी अपने कॅरियर को लेकर बहुत ज्यादा भ्रमित है । इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आज के विद्यार्थी वर्ग को उनके करियर का चुनाव करने के लिए एक नई सोच तथा दिशा प्रदान करना है जिससे कक्षा 11 वीं के विद्यार्थियों को सही स्ट्रीम का चयन करने और सही समय पर ही उचित कॅरियर मार्गदर्शन प्रदान करना है।

No comments