30 दिवसीय विज्ञान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 1 अप्रैल से ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।आमेर।राजधानी जयपुर के आमेर स्थानीय विद्यालय सेंट्रल अकैडमी के ग्राउंड में 30 दिवसीय योग विज्ञान एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हर प्रकार के रोगों का निदान कैसे हो यह योग प्रशिक्षण में बताया जाएगा तथा प्रत्येक बीमारी से संबंधित योग द्वारा उसका निवारण किया जाएगा और सिखाया जाएगा कि कौन-कौन सी बीमारी में कौन सा योग करना चाहिए 30 दिवसीय योग शिविर करने का उद्देश्य यही है की हमें योग द्वारा स्वस्थ रहना है और अगर जरूरत पड़ती भी है तो आप आयुर्वेदिक दवाइयों का इस्तेमाल करें और एलोपैथिक दवाइयों के उपयोग से बचें हमारा उद्देश्य सिर्फ उनको एक महीने तक सिखाना है और उसके बाद उनको अपने जीवन में हमेशा हमेशा के लिए अपना कर अपने जीवन को सफल और स्वस्थ बनाना है।
प्राणायाम द्वारा सफल ईलाज संभव-ः
योग गुरु कृष्णावतार ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर जोड़ो का दर्द, स्लीप डिस्क, सवाईकल, माईग्रेन, थाइराईड, गठिया, कब्ज, एसिडिटी, फैटी लिवर, मोटापा, चर्म रोग, दाद खाज, खुजली, सोराइसिस, पाईल्स (बवासीर), यौन रोग, शारीरिक कमजोरी, शुगर, ब्लड प्रेशर, ल्युकोरिया, अनियमित मासिक धर्म, कील-मुहाँसे, आदि बीमारियों का योग एवं प्राणायाम द्वारा सफल ईलाज संभव है।




No comments