ब्रेकिंग न्यूज़

अलवर सांसद महंत श्री बालक नाथ योगी जी के द्वारा हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080 की पूर्व संध्या पर सभी लोकसभा वासियों से हिंदू नव वर्ष को विधि विधान से मनाने का आग्रह किया गया है।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।अलवर।उन्होंने कहा कि आज जबकि संपूर्ण विश्व ,भारतीय प्राचीन परंपराओं और संस्कृति का अनुसरण कर रहा है, ऐसे समय में हम सभी को हमारी संस्कृति का महत्व समझते हुए इसके अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का प्रयास करना चाहिए। 
उन्होंने युवा पीढ़ी से विशेष आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर 2080 के शुभ अवसर पर हम सभी को अपने घरों पर धर्म ध्वजा लहराते हुए, अपने इष्ट व गुरुजनों का पूजन करना चाहिए, साथ ही सामूहिक रूप से महाआरती का आयोजन करते हुए सकल विश्व जगत के कल्याण की कामना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर हमें नई ऊर्जा और नई चेतना प्रदान करता है। यह हमारे जीवन में शुभता और कल्याण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को भारतीय पंचांग से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का अध्ययन करना चाहिए और इसकी विशेषताओं को समझने का प्रयास करना चाहिए। यह वैज्ञानिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, धार्मिक व सामाजिक महत्व है। 
हमारे ऋषि-मुनियों ने गणित व वैज्ञानिक आधार पर विश्व को सबसे पहले विक्रम संवत के रूप में समृद्ध पंचांग देते हुए दुनिया को खगोल विज्ञान का महत्व समझाया था, जिसका आकलन आज भी सटीक और सबसे विश्वसनीय हैं। 
उन्होंने कहा कि राष्ट्र को पुन: विश्व गुरु पद पर विभूषित करने के लिए , आधुनिक विषयों के साथ ही हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए, जिनका उद्देश्य सदैव मानव जीव कल्याण रहा है।

No comments