ब्रेकिंग न्यूज़

विधवा की बेटी के विवाह में 21 हजार का चेक दिया भाजपा नेता जय आहुजा ने।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)। 
 गुरुवार को 23 मार्च 2023 को ग्राम तिलवाड़ तहसील गोविंदगढ़ में एक निर्धन हिंदू ओढ़ राजपूत परिवार की बच्ची कुमारी शालू का विवाह आयोजन था।शालू के पिता स्वर्गीय सोमनाथ जी का निधन कई वर्ष पूर्व हो गया था एवं उनकी माताजी सुमित्रा छोटे-मोटे काम करके अपने घर का गुजारा चला रही है।
 इस बच्ची के विवाह को पूरी गांव बस्ती का आशीर्वाद मिला एवं भाजपा नेता जय आहूजा ने बताया की हमारी संस्था निमित्तेकम की ओर से हमने भी ₹21 हजार की राशि बिटिया के विवाह के लिए बिटिया की माताजी को भेंट की।
 हमारी ओर से कैलाश खंडेलवाल रोहित शर्मा शिवम शर्मा रामगढ़ से, बड़े भाई यादराम चौहान मानकी से एवं 
ग्राम तिलवाड़ से डॉ रमेश राजपूत डॉ करनैल राजपूत, आदरणीय राधे राधे बाबा, सुनील राजपूत लक्ष्मण राजपूत सम्मिलित हुए। हम सभी की ओर से बिटिया रानी को उज्जवल भविष्य की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।
यदि धर्म की रक्षा करनी है तो अपने आसपास रहने वाले निर्धन हिंदू परिवारों का हाथ थामिये इन सद्कार्यों से स्वतः ही धर्म की जय होगी एवं अधर्म का नाश होगा।
मिडिया को यह सारी जानकारी रामगढ से अमित कुमार भारद्वाज के द्वारा दी गई है।

No comments