जिला स्तरीय राजस्थान सांस्कृतिक महोत्सव 29 और 30 को लॉक स्तर पर 2 से 10 अप्रैल तक होगा आयोजन।
बीकानेर, 24 मार्च। राजस्थान संस्कृति महोत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम 29 और 30 मार्च तथा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों 2 से 10 अप्रैल के बीच आयोजित होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम का कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला 29 मार्च को उद्घाटन करेंगे। पर्यटन विभाग के उप निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम धरणीधर मैदान परिसर में आयोजित होगा। इसके पहले दिन 29 मार्च को बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर राजा हसन तथा दूसरे दिन इस मार्च को यूफोनी बैंड द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। जिला स्तर के कार्यक्रमों में स्थानीय लोक कलाकारों भी अपनी विभिन्न कार्यक्रम पेश करेंगे।




No comments