ब्रेकिंग न्यूज़

राजेंद्र मोदी को आप पार्टी ने बनाया जयपुर (राजस्थान) का मीडिया प्रभारी।

जयपुर (का.सं.) पत्रकार जगत के कई ख्यातनाम पत्रकारों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक, प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल को वरिष्ठ राष्ट्रीय स्वतंत्र पत्रकार एडवोकेट राजेन्द्र मोदी को जयपुर(राजस्थान) का जिला मीडिया प्रभारी बनाने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें ढेरों बधाइयां दी है । वरिष्ठ पत्रकार शंकरलाल सैनी ने कहा कि पहले भी राजेन्द्र मोदी मुखर होकर आम आदमी पार्टी का पक्ष प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर रखते रहे हैं । अब वो आधिकारिक तौर पर ऐसा करने हेतु अधिकृत किए गए हैं । राजेन्द्र मोदी ने भी इस अवसर पर कहा कि भाजपा - कांग्रेस की बारी बारी लूट से राजस्थान आज हासिए पर आ गया है, ये राजस्थान की जनता के दुख दर्द के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थों के लिए एक दूसरे से लड़ते हैं । इसी वजह से यहां बेरोजगारी व महंगाई आज अपने चरम पर है, आए दिन पेपर लीक होने से युवा वर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है ।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी कार्यालय में भी योगेंद्र गुप्ता, डॉक्टर सुनील धायल, अमित दाधीच, प्रकाश सैनी, युग सिंगल, अनूप चतुर्वेदी, सुनील अग्रवाल व अमित वशिष्ठ आदि ने नव नियुक्त पदाधिकारियों विश्वामित्र बोहरा( स्टेट ऑफिस प्रभारी), कमल भार्गव ( जयपुर जिला प्रभारी) एडवोकेट राजेन्द्र मोदी( जयपुर जिला मीडिया प्रभारी), गिरधारी सेपट(जयपुर ग्रामीण प्रभारी) , पवन शर्मा ( स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी) राजेश मेहरा( सोशल मीडिया प्रभारी, जयपुर) उस्मान खान, रीतू सांवरिया( स्टेट वाइस प्रेसिडेंट) , चंद्रशेखर बेनीवाल आदि समस्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया तथा मिठाई खिला कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया । इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में कंवल सिंह लोहा, संजीव, सूरज नैनीवाल, आदित्य यादव, अभिमन्यु, राकेश भारती, रामजीलाल सांवरिया,विकास भामनिया, आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

No comments