जयपुर में आयोजित होगा सम्मान नारीत्व का 33 महिला शक्ति सम्मानित होगी एक मंच पे।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।जयपुर में 12 मार्च को महिला शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया किया जायेगा जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ दैवीय शक्तियाँ निवास करती हैं । इस कथन की सार्थकता हेतु आधुनिक युग में श्री बाबा बालकनाथ सेवासंस्थान के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर कलात्मक, सामाजिक क्षेत्रों में संघर्ष से सफलता के सफ़र पर प्रगतिशील महिलाएँ और प्रेरणादायक व्यक्तित्व जिन्होंने समाज व अपने स्थानीय परिवेश की गरिमा को लोकप्रियता के शिखर पर पहुँचाया है, उन सबका सम्मान समारोह होने जा रहा है ।कार्यक्रम की संयोजिका ऋतु अग्रवाल ने बताया की इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान से अधिक उनकी प्रतिभा व कलात्मक व्यक्तित्व को प्रदर्शित करना है जिसकी आज समाज को आवश्यकता है क्योकि कुशल होना अनिवार्य है लेकिन उस कुशलता को निखारना और अमल लाना बहुत महत्वपूर्ण है ।।ये सम्मान नारीत्व का कार्यक्रम समाज को नई दिशा प्रदान करें, यही कामना है। इस कार्यक्रम में संरक्षक बालमुकुद आचार्य हाथोज धाम महाराज शिरकत करेंगे और अपना आशीष वचन देते। ऋतु अग्रवाल की संस्था मुख्य रूप से दिव्यांगो के उत्थान के लिए कार्य करती है वो एक फैशन शो भी आयोजित करती है जो मुख्य रूप से दिव्यांगो के लिए होता है। जो एक अनुकरणीय उदाहरण है।




No comments