बिरनाले परिवार के सौजन्य से जरूरतमंदों को करवाया भोजन।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।कुचामनसिटी ( नि.स.)।कृषि मंडी परिसर एवं पुराने बस स्टैंड पर लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट सेवा ट्रस्ट एवं लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट द्वारा संचालित इंदिरा रसोई में शुक्रवार को दोनों समय का भोजन मिठाई के साथ चार सौ से अधिक लोगों को मुंबई निवासी गौरव काजल बिरनाले के सौजन्य से करवाया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष लॉयन राम काबरा बताया भूखे को भोजन कराना सभी धर्मों में श्रेष्ठ सेवा कार्य माना गया है इसी को देखते हुए लोगों द्वारा अपने जीवन के विशेष अवसरों पर यहां जरूरतमंदों को भोजन कराने का नेक कार्य किया जा रहा है जो अनुकरणीय है तथा आज का पुनीत कार्य जिसमें राज्य सरकार का अनुदान भी नहीं लिया गया इसके लिए संस्था बिरनाले परिवार का आभार व्यक्त करती है। गौरव काजल बिरनाले ने बताया इस तरह के सेवा कार्यों में सहयोग करने से दिल को सुकून मिलता है। रसोई प्रभारी लॉयन रचित नंदवाना ने बताया रसोई की स्वच्छता के साथ भोजन की शुद्धता एवं पौष्टिकता का विशेष ध्यान रखा जाता है जिससे यहां पर भोजन करने वालों को घर के भोजन जैसा अहसास हो।




No comments