राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ आयोजित समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्रीमती अर्चना शर्मा ने फीता काटकर किया छात्रसंघ का उद्घाटन।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं ।शहर स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन प्राचार्य डॉ.कविता गौतम के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया l समारोह की मुख्य अतिथि एवं छात्रसंघ कार्यालय की उद्घाटन कर्ता समाज कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना शर्मा रही l समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक भगवान सैनी ने की l समारोह में विशिष्ट अतिथि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा मील एवं चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी रहे l इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियंका दुलारिया, उपाध्यक्ष रेशम सैनी एवं महासचिव संतोष चौधरी ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर व तिलक लगाकर किया। तत्पश्चात समारोह की मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता श्रीमती अर्चना शर्मा ने छात्रसंघ कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया l उद्घाटन के इस मौके पर आगंतुक अतिथियों ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को सीट पर बैठाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं आशीर्वाद प्रदान किया l तत्पश्चात अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ कविता गौतम, दीपाली जैन, राजेंद्र कुमार, छात्रसंघ परामर्शदाता मीनाक्षी जैन एवं संकाय सदस्यों ने आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर समारोह में ऐसा समां बाँधा की सबका दिल जीत लिया l तत्पश्चात छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियंका दुलारिया ने मंच के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किएl इस मौके पर प्राचार्य डॉ. कविता गौतम ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
समारोह की विशिष्ट अतिथि डॉ. शिखा मिल ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को शिक्षा के प्रति अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया। पालिका अध्यक्ष विष्णु कुमार सैनी ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही l समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना शर्मा ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को सशक्त, निडर रहने उच्च पदों पर पर पहुंचने हेतु प्रेरित किया एवं राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं के उद्देश्य पर प्रकाश डाला l समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं छात्रसंघ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन की विधिवत घोषणा की। इस मौके पर आगंतुक अतिथियों द्वारा छात्रसंघ पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महाविद्यालय में सत्र-2020-20 में 29, सत्र-2021-22 में 60 अकादमिक पुरस्कार एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों हेतु 114 छात्राओं को कुल 215 पुरस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं व्याख्याताओं सहित अभिभावक गण एवं महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही l समारोह में मंच संचालन डॉ वंदना उपाध्याय एवं शाहिना परवीन ने किया।




No comments