पीड़ित बच्ची के इलाज के लिए दी 50000 की सहयोग राशिसहयोग राशि गोशाला के सचिव ने सोशल मीडिया से जुटाई।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।सीकर के एसके हॉस्पिटल में बर्न यूनिट में भर्ती बालिका पूनम कंवर के इलाज के लिए श्री गोविंद गोशाला के सचिव द्वारा 50000 की नगद राशि पीड़ित के पिता को हॉस्पिटल आकार सुपुर्द की गई। महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बाखरवासी निवासी पूनम कंवर 14 जनवरी को घरेलू कार्य करते समय जल गई थी। घर में आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई थी। फिर सोशल मीडिया में बच्ची की पोस्ट आई सहयोग के लिए। उन्होंने उस पोस्ट को देख कर परिवार से संपर्क किया और बच्ची को एसके हॉस्पिटल में फतेहपुर से भर्ती करवाया। बच्ची के इलाज के सोशल मीडिया में मुहिम चलाई गई। गोशाला के जो भामाशाह है उन सदस्यों ने सहयोग किया पोस्ट को आगे बढ़ाया और आज 50000 की सहयोग राशि बच्ची के पिताजी को दे दी गई है। उन्होंने कहा का उनकी चुरू की गोशाला का संचालन भी सोशल मीडिया के भामाशाह के माध्यम से किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम चाहे तो सोशल मीडिया का सही उपयोग करके अच्छा कार्य कर सकते है । उन्हें साथ कैलाश सिंह जितेंद्र सिंह तंवर राजेंद्र सिंह तंवर राजेंद्र सिंह चंद्रवसी बबलू राठी उपस्थित रहे। महेंद्रपाल सिंह द्वारा सभी सोशल मीडिया भामाशाओ का आभार व्यक्त किया गया




No comments