ब्रेकिंग न्यूज़

भीलवाड़ा जिले में चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में शाहपुरा में 6 मिष्ठान भंडार दुकान से लिए गए सैंपल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त पुखराज सेन के निर्देशन में हुई कार्रवाई। नमूने खाद्य प्रयोगशाला अजमेर भिजवाए गए।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।भीलवाड़ा/ शाहपुरा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान पुखराज सेन निर्देशन में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय प्रबंधन संचालन समिति व नोडल अधिकारी राजेश गोयल मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुस्ताक खान के निदेश में गठित विशेष जांच दल द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण व नमूनिकरण की कार्रवाई की गई टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम चंद्र शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष शर्मा प्रशिशु खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिहारी व्यास सहायक कर्मचारी गोपाल शर्मा मौके पर मौजूद कार्रवाई की गईमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुस्ताक खान ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत, मैसर्स राम श्याम मिष्ठान भंडार सदर बाजार शाहपुरा से मलाई बर्फी का नमूना, मैसर्स जोधपुर मिष्ठान भंडार त्रिमूर्ति चौराहा से रसगुल्ले ,मैसर्स भोलेनाथ स्वीट्स कलिंजरी गेट से बर्फी, मैसर्स मूंदड़ा मिष्ठान भंडार दीनदयाल धर्मशाला के नीचे से खोया बर्फी का, मैसर्स धाकड़ मिष्ठान भंडार कलिंजरी गेट से मलाई बर्फ व , मैसर्स लक्ष्मी मिष्ठान भंडार कलिंजरी गेट से मावा बर्फी का नमूना लेकर कुल 6 खाद्य नमूने खाद्य प्रयोगशाला अजमेर भिजवा गए प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

No comments