ब्रेकिंग न्यूज़

गंगापुर में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया उपकारागृह का आकस्मिक निरीक्षण एवं न्यायिक अधिकारीयों की ली बैठक।


उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।गंगापुर। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा एवं अपर जिला न्यायाधीश राजपाल सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उपकारागृह गंगापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा ने गंगापुर जेल प्रभारी पीन्टू राम यादव से बंदियो के स्वास्थय तथा उनको दी जा रही अन्य चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जेल परिसर में स्थित रसोईघर का भी निरीक्षण कर बंदियो को दिये जा रहे भोजन की गुणवता की भी जांच की गई। बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे मे जाना और किसी बंदी के अधिवक्ता नहीं होने पर वह विधिक सहायता हेतु निशुल्क अधिवक्ता हेतु आवेदन करने के बारे में बताया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने साफ सफाई रखने व एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश जेल प्रभारी को दिए। इसी क्रम में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेशानुसार 13 मई 2023 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अजय शर्मा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाडा (जिला एवं सेशन न्यायाधीश, भीलवाडा ) ने गंगापुर तालुका के सभी न्यायिक अधिकारीयों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए । 
जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा ने न्यायिक अधिकारियों को न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को वरियता के आधार पर निस्तारण करने एवं इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए योजनाबद्व तरीके से प्रकरणों में प्रत्येक तारीख पेशी पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राजपाल सिंह , सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाडा ने भी गंगापुर न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा राजीनामे योग्य मामलो को चिन्हित करने एवं उनमें प्री-काउसंलिंग के माध्यम से एवं अधिवक्तागण एवं पक्षकारों में राजीनामे के प्रयास के निर्देश दिए।

No comments