स. ध. कॉलेज के विज्ञान संकाय की प्रायोगिक परीक्षायें 9 मार्च से प्रारम्भ।
महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर द्वारा विज्ञान संकाय के स्नातक स्तर की भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र तथा प्राणी शास्त्र विषयों की स. ध. राजकीय महाविद्यालय, ब्यावर केन्द्र पर आयोजित की जाने वाली प्रायोगिक परीक्षा-2023 इसी माह की दिनांक 09-03-2023 से प्रारम्भ होकर 22-03-2023 तक की अवधि में आयोजित होना निश्चित हुआ है l प्राचार्य डॉ. विरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि इस बाबत इस महाविद्यालय केन्द्र पर परीक्षा आयोजित करने की समुचित व्यवस्थायें की जा रही हैं I प्रायोगिक परीक्षा समन्वयक डॉ. शशि गुप्ता ने बताया कि इस केन्द्र से प्रायोगिक परीक्षा में प्रविष्ट होने वाले सभी परीक्षार्थी सभी सम्बन्धित विभागों से सम्पर्क में रहकर नियत तिथि एवं समय पर परीक्षा में शामिल होना सुनिश्चित करें । इस केन्द्र से प्रविष्ट होने वाले सभी परीक्षार्थी उनके परीक्षा में शामिल होने के सम्बन्ध में सभी विभागों के सूचना-पट्ट पर परीक्षार्थियों के सूचनार्थ चस्पा की गई सूचियों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं सभी परीक्षार्थियों को यह भी सूचित किया जाता हैं कि वे परीक्षा प्रारम्भ होने से आधा घण्टा पूर्व सम्बन्धित विभाग में अपनी उपस्थिति आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें ।




No comments