रायला थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर सीएलजी की बैठक संपन्न हुई।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रायला/ रायला थाना परिसर में आज उपखंड अधिकारी निरमा विश्नोई की अध्यक्षता मे त्योहारों के मध्य नजर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सीएलजी की मीटिंग रखी गई। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक लोकेश कुमार मीणा ने कहां है कि शांति और सौहार्द पूरी तरीके से होली का पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार का उपद्रव ना हो इसका सभी को ध्यान रखना अति आवश्यक है। कस्बे वह रायला थाना क्षेत्र में स्थित विभिन्न गांव प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों को बुलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। त्योहारों के अवसर पर आम जनता को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो इस बाबत कड़ी निगरानी रखने की बात कही गई। साथ ही उपद्रव फैलाने वाले लोगों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। इस अवसर पर लोगों ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि कस्बे में चोरी और लूट की घटनाओं की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत के माध्यम से विभिन्न चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने की मांग की गई। यह मांग पिछले 3 साल से लगातार चली आ रही है लेकिन न तो पंचायत ध्यान दे रही है नहीं यहां के समाजसेवी सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं जिससे सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के बाद अधर में लटकी रह जाती है। हालांकि ईरास चौराहे पर बंटी दरगड़ नामक व्यक्ति ने सुरक्षा की दृष्टि से थाना अधिकारी सुनील चौधरी के कहने पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया है लेकिन इसी तरह से यदि समाजसेवी लोग आगे आए तो काफी हद तक अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों की घोषणा के बावजूद विभिन्न चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के बाद को लगातार नजरअंदाज करते आ रहे हैं जिससे पुलिस सहित आमजन में स्थानीय प्रशासन के प्रति रोश भी है। आबादी क्षेत्रों में तथा व्यस्त मार्गों पर दुर्घटनाओं का खतरा हर समय बना रहता है ऐसे में खास खास पॉइंट पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग भी रखी गई। चौराहे पर भीड़ बहुत ज्यादा रहती है तथा चौराहे पर ही वाहन चालक एवं ठेले वाले आकर मार्ग अवरुद्ध करते रहते हैं जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा जेबे काटने की संभावना भी रहती है। कई बार यहां के आसपास के अपराधी लोग एटीएम बदलकर लोगों के पैसे भी पार कर चुके हैं। ऐसे में एक पुलिस चौकी रायला चौराहे पर स्थापित की जाए।
उपखंड अधिकारी से सीएलजी के सदस्यों ने आग्रह किया कि आमजन की समस्या का समाधान कराया जाए जिससे अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण किया जा सके। और आमजन में शांति और सौहार्द बना रहे। रायला कस्बे के भीतर एक पुलिस चौकी है वह भी अक्षर बंद ही रहती है। वहां पर भी चौकी प्रभारी नियुक्त कर 2 पुलिसकर्मियों के साथ में ड्यूटी लगाई जाए ।सीएलजी की मीटिंग में उपखंड अधिकारी निरमा विश्नोई पुलिस उप निरीक्षक लोकेश कुमार मीणा रायला थाना अधिकारी सुनील चौधरी समस्त रायला थाना स्टाफ उप तहसील दार गोपाल जीनगर उप प्रधान प्रतिनिधि गांव के संभ्रांत नागरिक समाजसेवी एवं सीएलजी के सदस्य उपस्थित हुए थे।




No comments