हुरडा ब्लॉक कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की खारी का लाम्बा में शुरुआत हुई।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।गुलाबपुरा/ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत ब्लॉक हुरडा में ग्राम पंचायत खारी का लांबा में पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा, मनीष मेवाड़ा, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ब्लॉक प्रभारी ज्ञान मल खटीक, प्रधान हुरडा कृष्ण सिंह राठौड़ गुलाबपुरा पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या ,ब्लॉक अध्यक्ष हस्तीमल चौधरी गागेडा ,नगर अध्यक्ष गुलाबपुरा मधुसूदन पारीक , पूर्व पालिकाध्यक्ष चेतन पेशवानी, मण्डल अध्यक्ष शम्भू गुर्जर, गजमल गुर्जर, धनराज मेघवंशी, रोशन मेवाड़ा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष केदार लाल बैरवा, के नेतृत्व में बावड़ी के बालाजी खारी का लांबा से हुई। कांग्रेस के पदाधिकारी द्वारा ग्राम के मुख्य मार्गो से ग्राम में यात्रा निकाली गई। विधायक मेवाड़ा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आमजन के साथ केवल कांग्रेस सरकार ही भला कर रही है हर जाति वर्ग के लोगों को समान रूप से मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास केवल कांग्रेस सरकार द्वारा किया गया है । प्रधान राठौड़ ने कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए बताया कि हम सभी को एकजुट होकर कांग्रेस संगठन को और अत्यधिक मजबूत करना चाहिए । राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी धरातल स्तर पर आम जनों को पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करने का संकल्प दिलाया । विधायक प्रत्याशी मनीष मेवाड़ा पालिका अध्यक्ष सुमित कालिया ब्लॉक अध्यक्ष हस्तीमल चौधरी शंभू लाल गुर्जर एडवोकेट अशोक जैन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व उप जिला प्रमुख गजमल जाट,पूर्व सरपंच अमर सिंह जैन, रामकरण माली, कुलदीप परिहार प्रमोद जाट ,काई अध्यक्ष हंसराज चौहान, कैलाश चौधरी टोकरवाड सरपंच, नेमीचंद बलाई उखलिया सत्यनारायण मेघवंशी बडला, पूर्व नगर अध्यक्ष गुलाबपुरा लक्ष्मीलाल धमानी, पंचायत समिति सदस्य भेरूलाल खटीक, जीएसएस अध्यक्ष नोरत पारीक , बसंतीलाल पारीक, अशोक जैन ,सांवर लाल माली, सांवर लाल रेगर, घनश्याम माली ,छोटू कलाल ,शंकर लोहार ,मदन मेवाड़ा, बक्शा राम देवासी,आजाद लोहार , पुष्कर दयाल मेवाड़ा ,मंगला रेगर,शंकर नायक, फखरुद्दीन नीलगर, बलवीर मेवाड़ा, लादू लाल रेगर, शहाबुद्दीन खां, रामराज भांबी , कुलदीप जाट ,अंकित चौधरी, मनखुश मेवाडा,दिलखुश मेवाडा इत्यादि मोजुद थे।




No comments