राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में जयपुर में रैली डॉ विजय पाल यादव।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।जयपुर।आज राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में जयपुर में सभी राजस्थान के प्राइवेट चिकित्सकों एवं उनके नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया डॉ विजय पाल यादव अध्यक्ष प्राइवेट अस्पताल संघर्ष समिति ने बताया कि अलवर से 2760 चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया सीनियर डॉक्टर्स डॉक्टर जी एस सोलंकी डॉक्टर जीसी मित्तल डॉ उदय भान यादव डॉ हरीश गुप्ता डॉक्टर प्रेम मित्तल डॉ एसएस यादव सहित पूरे जिले से चिकित्सकों ने बहुत ही जोश के साथ भाग लिया रैली रेजिडेंट डॉक्टर्स के हॉस्टल का ग्राउंड से शुरू हुई महाराजा कॉलेज पांच बत्ती अजमेरी गेट अल्बर्ट हॉल होते हुए वापस रेजिडेंट हॉस्टल ग्राउंड में समाप्त हुई सरकार के प्रति सभी ने रोष व्यक्त किया एवं केवल एक ही डिमांड रखी की केवल राइट टू हेल्थ बिल वापस ही होना चाहिए क्योंकि इस बिल से प्राइवेट अस्पतालों की गुणवत्ता पूर्णता समाप्त हो जाएगी अनावश्यक मरीजों का रेफरल बढ़ जाएगा और मरीज एवं डॉक्टर के बीच का रिश्ता खत्म हो जाएगा जब तक राइट टू हेल्थ बिल वापस नहीं होगा तब तक कोई भी चिकित्सक कार्य नहीं करेगा तथा जनता से भी अनुरोध है कि सरकार आपको वोट बटोरने के लिए गुमराह कर रही है।




No comments