*राजकीय महाविद्यालय रैणी में पाठ्यक्रम आपूर्ति को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा लिखित निवेदन।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)।अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय मे पाठ्यक्रम पूरा नही हुआ और शिक्षा सम्बल पर लगे हुए शिक्षको को हटा दिया गया है इसलिए रैणी कोलेज के छात्र/छात्राओ ने इस सम्बन्ध मे रैणी एसडीएम रिया डाबी को सोमवार को लिखित मे निवेदन देकर अवगत कराया है कि महाविद्यालय में अक्टूबर महीने से शुरु हुई थी क्लासेज जो अभी तक कोर्स पूरा नही हुआ है तो ऐसे मे शिक्षक नही हटाने चाहिए थे।
इसलिए लिखित मे निवेदन देकर निवेदन किया है हमारे लिए आप अपने स्तर से व्यवस्था कराने का श्रम करे।लिखित मे यह भी निवेदन किया है कि यदि हमारी बातों को अन सुना किया जाएगा या प्रशासन द्वारा नजरअंदाज किया जाता है तो हम कॉलेज में धरना प्रदर्शन करेंगे जिसके लिए जिम्मेदार प्रशासन ही होगा।
मिडिया को यह सारी जानकारी स्थानीय छात्र प्रतिनिधी प्रतिक(प्रहलाद) सैन के द्वारा दी गई है।




No comments