चौमूं में सेवानिवृत्त आयुर्वेदाचार्यों का हुआ भव्य सम्मान सर्व सिद्धा आयुर्वेद संस्थान के तत्वावधान में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन 75 सेवानिवृत्त आयुर्वेदाचार्यों का हुआ सम्मान सम्मान स्वरुप प्रशस्ति पत्र,शॉल एवं श्रीफल किया गया भेंट ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।चौमूं ।सर्व सिद्धा आयुर्वेद संस्थान के तत्वावधान में रविवार को शहर के रेनवाल रोड स्थित पारीक भवन में सेवानिवृत्त आयुर्वेदाचार्य सम्मान समारोह एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ l सम्मान समारोह से पूर्व प्रातः 9:00 बजे आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ l जिसमें चर्म रोग विशेषज्ञ कृष्ण कुमार पारीक, स्त्री रोग विशेषज्ञ सुधा पारीक, सामान्य रोग अमृत कुमार मिश्रा, योगा प्रशिक्षक महेश तिवाड़ी, पाइल्स रोग विशेषज्ञ मुरारी लाल जोशी ने सेवाएं दीl कार्यक्रम के संयोजक सत्यप्रकाश पारीक राजभाषी ने बताया कि आज इस मेगा शिविर में चौमूं व चौमूं के आसपास के क्षेत्रों से लगभग 350 रोगियों ने रोग से संबंधित चिकित्सा परामर्श लिया l परामर्श के साथ-साथ रोगियों को दवा भी निःशुल्क वितरित की गई l जिसमें जयपुर से आई फॉर्मेसियों ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया l तत्पश्चात ठीक सवा 11 बजे भगवान धन्वंतरि की पूजा कर आयुर्वेदाचार्यो के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l जिसमें वरिष्ठ चिकित्सकों एवं 75 सेवानिवृत्त आयुर्वेदाचार्यों को प्रशस्ति पत्र,शॉल एवं स्मृति चिन्ह के रूप में श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया l
इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने सम्मान समारोह के आयोजन की सराहना की l सर्व सिद्ध आयुर्वेद संस्थान के निदेशक सत्य प्रकाश पारीक राजभाषी ने समापन से पूर्व सभी आगंतुक महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया l




No comments