ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर में आज फिर रिपोर्ट हुए कोरोना पॉजिटिव,इन इलाकों से है, CMHO ने की पुष्टि।

बीकानेर, । बीकानेर में कोरोना का रुक- रुककर वार जारी है। जंहा आज शाम को आई रिपोर्ट में दो पॉजिटिव मरीज सामने आए है, जिसकी पुष्टि सीएमएचओ डॉ मो. अबरार ने की है। सीएमएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दो पॉजिटिव महिला है जिसमे एक 30 वर्षीय महिला रानी बाजार की रहने वाली है, जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री हरिद्वार से है उसका सेम्पल रेलवे स्टेशन से लिया गया था। वंही दूसरी पॉजिटिव महिला 60 वर्षीय श्रीगंगानगर की है जो इलाज के लिए पीबीएम के यूरोलोजी में भर्ती थी। राहत की बात यह है कि दोनों मरीजों के कोविड की दोनों डोज लगी हुई है। और इनमे कोई ख़ास लक्षण नहीं है।

No comments