अखिल भारतीय स्वातंर्त्य वीर सावरकर साहित्य सम्मेलन एक अप्रैल से चित्तौड़ मेंघाटवा के राजेन्द्र कामदार करेंगे शिरकत।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।कुचामनसिटी।सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान की ओर से अखिल भारतीय स्वातंर्त्य वीर सावरकर साहित्य सम्मेलन आगामी एक और दो अप्रैल को चित्तौड़गढ़ के इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा । प्रदेश संयोजक श्रीमती विजय पारीक ने बताया कि सम्मेलन में देश भर से प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में सावरकर दर्शन प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र साठे, मुख्य अतिथि-पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, महाराष्ट्र की सांसद नवनीत राणा, सावर के प्रपोत्र रणजीत सावरकर सहित अनेक मुख्य लोग भी भाग लेंगे । कुचामन के निकटवर्ती ग्राम घाटवा से राजेंद्र कामदार को भी इस सम्मेलन में निमंत्रित किया गया है वह भी दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए चित्तौड़ प्रस्थान करेंगे। प्रतिनिधियों का स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी करेंगे।




No comments