भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सह प्रभारी श्रीमती विजया राहतकरी का ब्यावर आगमन पर हुआ भव्य अभिनंदन एवं स्वागत ।
उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।ब्यावर।भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान की सह प्रभारी श्रीमती विजया राहतकरी जयपुर से पाली जाते हुए ब्यावर शहर के बलाड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर रुकी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रसून शुक्ला, भाजपा के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशमंत्री अभिषेक सिंह चौहान, भाजपा अजमेर देहात महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती मंजू जांगिड व बलाड़ के सरपंच श्रीमती सुनिता चौधरी के नेतृत्व में श्रीमती राहतकरी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण महिलायें व पुरुष उपस्थित थे। विजया राहतकरी ने बताया कि कांग्रेस के राज में पूरे प्रदेश में अराजकता फैली हुई है। महिलायें सुरक्षित नहीं है। बच्चियां असुरक्षित है। चोरियां बढ रही है, मर्डर हो रहे हैं। कुल मिलाकर प्रदेश असुरक्षित है। उन्होने बताया कि विरागंनाओं को लेकर कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने जो नीति अपनाई है उससे विरांगनाओं के परिजन बेहद परेशान है। एक विरांगना के चारों और सुरक्षा प्रहरियों को लगाकर उन्हें प्रताडित किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रसून शुक्ला ने कहा कि गहलोत सरकार के राज में ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। केन्द्रीय जल शक्ति विभाग से स्वीकृत पीने के पानी की योजना अभी तक ग्रामीण क्षैत्रों में नहीं पहुँचने से जहां लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है वहीं कांग्रेस विचारधारा के अधिकारी लोग इस योजना को धत्ता बताने में लगे हैं। शुक्ला ने ग्रामीणों के साथ भाजपा की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश की सह प्रभारी श्रीमती विजया राहतकरी का गर्म जोशी के साथ स्वागत कर उन्हें भाजपा का दुपट्टा ओढाया। इस मौके पर भाजपा अजमेर देहात की जिलामंत्री श्रीमती मंजू जागिंड ने भी श्रीमती राहतकरी का माला पहना कर स्वागत किया।श्रीमती राहतकरी के स्वागत में रामसिंह रावत, श्रवण सिंह भाटी भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोरसिंह सांगरवास,
प्रेमसिंह चौहान, वार्ड पंच भंवरसिंह रावत, जीएसएस अध्यक्ष जयपाल बाना, फिरोज पठान, बब्लू सेठ, सुरेश ठेकेदार,सरपंच प्रतिनिधि जसवन्त बाना बलाड़, गोर्वधनसिंह रावत सरमालिया आदि उपस्थित थे।




No comments