जैन साध्वियों का आध्यात्मिक मिलन।
जोधपुर। दिनांक 25 मार्च 2023, की प्रातःकालीन बेला शुभम फार्म सेसायटी के श्रावक समाज के लिए स्वर्णिम अवसर लेकर आई थी। दृश्य था दो जैन साध्वियों के आध्यात्मिक मिलन का।आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिया साध्वी श्री प्रांजल प्रभा जी ठाणा-4 प्रातः तेरापंथ भवन, अमरनगर से 9 दिवसीय प्रवास के बाद मंगल विहार किया।
साध्वी श्री ने 9 दिवस के प्रवास के दौरान श्रावक समाज को तत्वज्ञान, आत्मा, कर्मवाद आदि की जानकारी, जप व ध्यान के प्रयोग करवायें।
श्रावक समाज इस प्रवास के दौरान मिले आध्यात्मिक लाभ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने हेतु साध्वी श्री के विहार में सहभागी बना। पैदल विहार करते हुए समाज के सभी वर्गों के साथ साध्वी श्री शुभम फार्म पधारें, जहाँ विराजित साध्वी श्री प्रमोद श्री जी आदि साध्वियों से सौहार्दपूर्ण मिलन हुआ। आध्यात्मिक मिलन के इस दृश्य को देख उपस्थित श्रावक समाज का रोम रोम आनंदित हो गया।
इस अवसर पर उपस्थित साध्वीवृंद द्वारा स्वागत किया गया।
आध्यात्मिक मिलन के बाद साध्वी श्री आगे विहार कर जैन एन्कलेव सोसायटी पधारें, जहां दिन भर श्रावक समाज दर्शन सेवा के लिये आता रहा। इस अवसर पर तेरापंथी सभा सरदारपुरा, तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा, महिला मंडल सरदारपुरा, कन्या मंडल सरदारपुरा के सदस्यों की उपस्थिति रही।
*तेयुप सरदारपुरा द्वारा सेवा गतिमान*इससे पूर्व तेयुप सरदारपुरा के सदस्यों ने अध्यक्ष महावीर चौधरी के नेतृत्व में साध्वीश्री के विहार में अमरनगर से शुभम फार्म होते हुये जैन एन्कलेव तक 9 कि मी पैदल चलकर सेवा में अपनी सहभागिता दर्ज कराई ।




No comments