ब्रेकिंग न्यूज़

अलवर कलेक्टर के निर्देशन मे रैणी एसडीएम ने शान्ति समिति व सीएलजी सदस्यो की मिटिंग बुलाई मिटिंग मे रैणी तहसीलदार व रैणी एसएचओ सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व जन प्रतिनिधी और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए मिटिंग मे होली के त्योहार पर शान्ति व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण व भाईचारा कायम बनाए रखने की अपील की।

उमेश कुमार मोदी। सिटी एक्सप्रेस न्यूज।रैणी(अलवर)
अलवर जिला कलेक्टर द्वारा 01 मार्च 2023 में प्रदत्त निर्देशों की पालना में आगामी दिवसों में आने वाले त्योहार पर्व उत्सव शोभायात्रा रैली इत्यादि तथा कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सदभाव व सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने हेतु 03 मार्च 2023 को उपखंड मजिस्ट्रेट रैणी की अध्यक्षता में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी , थानाधिकारी , शांति समिति एवं सीएलजी सदस्य तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों व आमजन के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें रैणी एसडीएम द्वारा कानून व्यवस्था की पालना करवाने एवं किसी भी संवेदनशील/अप्रिय स्थिति की सूचना सबंधित अधिकारीगण एवं थानाधिकारी रैणी राजगढ़ को सूचित करने हेतू सभी को निर्देशित किया।इस दौरान मिटिंग मे रैणी क्षेत्र के सभी सरपंच/वीडीओ तथा सुरक्षा सखी व रैणी का समस्त प्रशासन मौजूद रहा।
रैणी एसडीएम ने सभी से होली के त्योहार को भाईचारे की भावना से शान्तिपूर्ण मनाना है और गुलाल का तिलक लगाकर स्नेहपूर्ण व्यवहार करने की अपील की है।
रैणी एसएचओ ने भी कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील करते हुए सोशल मिडिया की भी जानकारी दी गई और मोबाइल पर ठगी से बचने की भी अपील की गई तथा सभी को भाईचारे से रहते हुए सौहार्दपूर्ण तरीके से होली धूलण्डी का त्योहार मनाने की आमजन से अपील करते हुए पुलिस को आमजन का सहयोग मिलने की भी अपील की।

No comments